वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा, 31 की मौत – आज फिर बारिश का रेड अलर्ट!
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से बड़ी तबाही 31 लोगों की मौत आज फिर बारिश का रेड अलर्ट।
नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर में लगतर हो रही, बारिश की वजह से हालात बिगड़े, कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बुधवार को हुए बड़े, भुसखलन में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई
और 23 लोग घायल हुए हैं त्रिकुटा पहाड़ी स्थिति मंदिर के मार्ग का बड़ा हिस्सा मालाबे में तबदील हो गया बचाव अभियान जारी है शंका है कि मालाबे के नीचे। और लोग फंस सकते हैं
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर तबाही: भूस्खलन और बारिश ने मचाई तबाही
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपा दिया। सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मात्र छह घंटों में 22 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस भारी वर्षा के कारण कई जगहों पर भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
भूस्खलन में गई 31 लोगों की जान
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में 31 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं, लेकिन अभी भी 9 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
3,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया
भारी बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 3,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
रेल यातायात प्रभावित – 22 ट्रेनें रद्द
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रेलवे लाइनों पर मलबा जमा हो गया है। नतीजतन, जम्मू की ओर जाने वाली 22 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रह सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी रहेगी।
अन्य प्रभावित इलाके
जम्मू, कटरा, रामबन और उधमपुर समेत कई क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई गांवों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें